उदयपुर मे चुनाव कार्य में अनुपस्थित रहने वाले 10 कार्मिकों को नोटिस

 | 
Notice Issued

 

Udaipur Times, UMC Election 2026: उदयपुर नगर निकाय चुनाव के प्रथम चरण में चुनाव कार्य हेतु अनुपस्थित रहने वाले 10 कार्मिकों को जिला निर्वाचन अधिकारी ने नोटिस जारी किये। UMC Election 2026

इन कार्मिको को नगर पालिका भीण्डर, वल्लभनगर एवं फतहनगर-सनवाड़ में चुनाव कार्य हेतु नियुक्त मतदान दलों के तहत ड्यूटी देनी थी। लेकिन ये सभी अंतिम प्रशिक्षण एवं रवानगी हेतु प्रशिक्षण स्थल पर निर्धारित समय पर बिना किसी पूर्व सूचना के अनुपस्थित रहे। UMC Election 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी ने सभी 10 कार्मिकों को निर्वाचन कार्य के प्रति गंभीर लापरवाही बरतने एवं सौंपे गए दायित्व के निर्वहन में घोर अनुशासनहीनता का दोषी माना और नोटिस जारी कर पाबंद किया। UMC Election 2026

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News