अनुपस्थित मिले 8 सफाई कर्मचारियों को जारी किए नोटिस

उपमहापौर ने शुरू किया औचक निरीक्षण

 | 
UMC

उदयपुर 2 मई 2024। नगर निगम उप महापौर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने सोमवार से सुबह शहर के विभिन्न वार्डो की सफाई व्यवस्था का औचक निरीक्षण शुरू किया है, इस दौरान उनके साथ निगम अधीक्षण अभियन्ता मुकेश पुजारी, स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा, स्वास्थ्य निरीक्षक सुभाष चंद्र शर्मा भी मौजूद रहे।

नगर निगम उप महापौर पारस सिंघवी ने बताया कि  शहर के वार्डो का औचक निरिक्षण कार्यक्रम शुरू किया है। प्रतिदिन उनके द्वारा शहर की किसी भी वार्ड की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जाएगा। व्यवस्था में कर्मचारियों की उपस्थिति एवं सफाई का स्तर झांचा जाएगा। इसमें कमी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगा। 

उपमहापौर सिंघवी ने वार्ड 49 और 59 के धानमंडी स्कूल मार्ग, काली बावरी, सार्वजनिक मूत्रालय मंडी, मंडी मुख्य मार्ग, लखारा चौक, तेली वाडा, कुमावत पूरा आदि क्षेत्रों में घूम कर सफाई व्यवस्था का जायजा लिया और क्षेत्रवासियों से होने वाले सफाई कार्य की जानकारी प्राप्त की। 

8 अनुपस्थित सफाई कर्मचारियों को दिए कारण बताओ नोटिस

उपमहापौर पारस सिंघवी द्वारा शहर की सफाई व्यवस्थाओं के ओचक निरिक्षण के दौरान कुल आठ सफाई कर्मचारी कार्य के दौरान मौके पर उपस्थित नहीं मिले, जिसको लेकर उप महापौर ने गहरा असंतोष व्यक्त किया एवं सभी अनुपस्थित कर्मचारियों को तुरंत कारण बताओं नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। निर्देश की पालना में स्वास्थ्य अधिकारी सत्यनारायण शर्मा द्वारा सभी को कारण बताओं नोटिस जारी किए गए।

लगातार होगा निरीक्षण

नगर निगम उपमहापोर एवं स्वास्थ्य समिति अध्यक्ष पारस सिंघवी ने बताया कि शहर की सफाई व्यवस्थाओं में और अधिक सुधारने करने की उद्देश्य से प्रतिदिन प्रातः शहर के किसी भी वार्ड का औचक निरीक्षण किया जाएगा एवं वहां पर क्षेत्र वासियों से चर्चा कर शहर को और कैसे सुंदर बनाया जा सकता है इसको लेकर भी चर्चा की जाएगी।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News