दिवाली पर उदयपुर मे UDA और निगम मिलकर धनतेरस से लाभ पंचमी तक 77 स्थान करेंगे रोशन

 | 
Diwali Lighting

 

Udaipur Times, Diwali: उदयपुर विकास प्राधिकरण (UDA और उदयपुर नगर निगम (UMC) मिलकर दिवाली के अवसर पर शहर के 77 स्थानों को रोशनी से सजाएंगे। यह सजावट धनतेरस से लेकर लाभ पंचमी तक जारी रहेगी।

उदयपुर विकास प्राधिकरण ने इस बार 50 स्थान चिन्हित किए है जबकि उदयपुर नगर निगम ने 27 स्थान चिन्हित किए है जहां रोशनी की जाएगी ।

UDA की लिस्ट मे फतहसागर पाल, सहेलियों की बाड़ी, यूआईटी रोड, सुखाड़िया सर्कल, फतहपुरा, मुंबइया बाजार, पी पी सिंघल मार्ग, महाकाल, रानी रोड, सिटी स्टेशन, उदियापोल, सज्जनगढ़ रोड, आर के सर्कल, आयुर्वेदिक चोराहा, बलीचा सर्कल, सेवाश्रम, चांदपोल फुट ब्रिज, प्रतापनगर, कुम्हारों का भट्टा, पुला वाली पुलिया, एफसीआई पुलिया, पंच गौरव पार्क, सब सिटी पार्क, लाल बोट जैसे की स्थान चिन्हित किए है ।

वहीं उदयपुर नगर निगम ने उदियापोल गार्डन, सुरजपोल, देहली गेट, हाथीपोल, ब्रहमपोल, चाँदपोल पुलिया, किशनपोल, सत्तापोल, अम्बापोल, अमराई घाट, गणगौर घाट, बगोर की हवेली, जगदीश चौक, घंटाघर, मनभवन, बंशी पान चौराहा, दूध तलाई, सिटी पैलेस रोड, आयड पुलिया, अशोकनगर रोड, कोर्ट से चेटक रोड, स्वरूप सागर रोड और कोर्ट भवन जैसे अथान चिन्हित किए है ।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News