गोगुन्दा व वल्लभनगर में एक-एक उम्मीदवार ने वापस लिए नाम

गुरुवार अपराह्न तीन बजे तक वापस हो सकेंगे नामांकन

 | 
election

उदयपुर, 8 नवम्बर। विधानसभा आम चुनाव-2023 की नामांकन प्रक्रिया के तहत बुधवार को जिले में दो उम्मीदवारों ने अपने नाम निर्देशन पत्र वापस लिए।

जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द पोसवाल ने बताया कि गोगुंदा विधानसभा क्षेत्र में पप्पू लाल भील तथा वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र में डाली डांगी ने अपना नामांकन वापस ले लिया है। 

उन्होंने बताया कि नाम वापसी की अंतिम तिथि गुरुवार अपराह्न तीन बजे तक रहेगी। इसके पश्चात चुनाव चिन्ह आवंटन एवं उम्मीदवारों की अंतिम सूची जारी करने की प्रक्रिया की जाएगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News