1 अप्रैल से बदलेगा ओपीडी का समय

सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक 

 | 

उदयपुर 25 मार्च 2026। दक्षिण राजस्थान के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल महाराणा भूपाल चिकित्सालय के पन्नाधाय राजकीय महिला चिकित्सालय, उदयपुर के बहिरंग विभाग (ओपीडी) में रोगियों के देखने का समय 1 अप्रैल से बदला जाएगा। 

अस्पताल अधीक्षक ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशों की अनुपालना में 1 अप्रैल से 30 सितम्बर तक ओपीडी में मरीज देखने का समय सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक का रहेगा। रविवार एवं अन्य राजपत्रित अवकाश के दिन ओपीडी का समय सुबह 9 से 11 बजे तक का रहेगा।

#Udaipur #UdaipurNews #Rajasthan #RajasthanNews #UdaipurUpdates #HospitalUpdate #HealthNews #OPD #OPDTiming #GovernmentHospital #PublicHealth #HealthcareIndia #MedicalUpdate #BreakingNews #LocalNews #UdaipurCity #SouthRajasthan #RajasthanHealthcare #HospitalNews #DailyUpdate

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal