सलूंबर में उचित मूल्य दुकान खोलने का मौका, आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि बढ़ी
Udaipur Times, Salumber News: 8 जून 2026। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए जारी विज्ञप्ति के संबंध में आवेदन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि इस कार्यालय द्वारा दिनांक 1 मई 2026 को रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए विज्ञप्ति जारी की गई थी। कुछ उचित मूल्य दुकानों के लिए अपेक्षित संख्या में आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण आवेदन पत्र प्राप्त करने एवं जमा कराने की अंतिम तिथि में वृद्धि की गई है।
अब इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित शुल्क सहित आवेदन पत्र प्राप्त कर 15 जून 2026 तक जमा करा सकेंगे। पूर्व में आवेदन जमा कराने की अंतिम तिथि 3 जून 2026 निर्धारित थी।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि विज्ञप्ति में उल्लिखित अन्य सभी नियम एवं शर्तें यथावत लागू रहेंगी। विस्तृत जानकारी जिला रसद अधिकारी कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन हेतु आवेदन आमंत्रित
सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत जिले में रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए इच्छुक एवं पात्र व्यक्तियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
जिला कलक्टर ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के दिशा-निर्देशों के अनुसार जिले की रिक्त एवं नवसृजित उचित मूल्य दुकानों के लिए प्राधिकरण-पत्र जारी किए जाने हेतु निर्धारित प्रपत्र में आवेदन लिए जाएंगे। इच्छुक अभ्यर्थी जिला रसद अधिकारी कार्यालय, सलूंबर (कलेक्ट्रेट परिसर) से 100 रुपये शुल्क जमा कर आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
जिले में लोदा, झाड़ोल, नाकोली (नवसृजित), पारई, देवपुरा एवं भालडिया सहित कुल छह उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इनमें कुछ दुकानें अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जनजाति महिला वर्ग के लिए आरक्षित हैं, जबकि कुछ दुकानें अनारक्षित श्रेणी में रखी गई हैं।
जिला प्रशासन ने बताया कि उचित मूल्य दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया विभागीय दिशा-निर्देशों एवं निर्धारित चयन मानदंडों के अनुसार संपादित की जाएगी। पात्रता, चयन प्रक्रिया तथा अन्य आवश्यक शर्तों संबंधी विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट एवं जिला रसद अधिकारी कार्यालय, सलूंबर में उपलब्ध है।
जिला रसद अधिकारी ने बताया कि कुछ उचित मूल्य दुकानों के लिए अपेक्षित संख्या में आवेदन प्राप्त नहीं होने के कारण आवेदन प्राप्त करने एवं जमा कराने की अंतिम तिथि, जो पूर्व में 3 जून 2026 निर्धारित थी, उसे बढ़ाकर 15 जून 2026 कर दिया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी अब 15 जून 2026 तक आवेदन पत्र जमा करा सकेंगे। अन्य सभी नियम एवं शर्तें पूर्ववत लागू रहेंगी।
जिला प्रशासन ने पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से निर्धारित अवधि में आवेदन प्रस्तुत करने का आग्रह किया है।
