उदयपुर में हाईवे अतिक्रमण पर बड़ा एक्शन, 437 चिन्हित कब्जे हटाने के निर्देश

 | 

Udaipur Times, Highway Encroachments Removal: 27 मई 2026 । जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता तथा जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ अमृता दुहन की उपस्थिति में हुई।

बैठक में जिला कलक्टर ने राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण तथा सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिन राष्ट्रीय राजमार्गों पर चिन्हित अतिक्रमणों पर चर्चा की। इसमें बताया कि एनएचएआई के अधिन सड़कों पर 370 तथा पीडब्ल्यूडी एनएच के अंतर्गत 67 चिन्हित अतिक्रमण हटाना शेष हैं। जिला कलक्टर ने तहसील वार चिन्हित और बकाया अतिक्रमणों की लोकेशन वाइज जानकारी लेते हुए उन्हें जल्द से जल्द हटवाने के निर्देश दिए। इसके लिए एडीएम सिटी जितेंद्र ओझा को नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए उक्त कार्य की हर सप्ताह समीक्षा करने के निर्देश दिए। Udaipur highway encroachment removal

उन्होंने कहा कि चिन्हित स्थलों में यदि कोई धार्मिक स्थल हो तो राजस्थान विधानसभा की ओर से पारित एक्ट के प्रावधानों के अनुसार विधिवत् उसे स्थानांतरित कराया जाए। जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ दुहन ने अतिक्रमण हटवाने के लिए अपेक्षित पुलिस जाब्ता अविलंब उपलब्ध कराने के लिए आश्वस्त किया।

बैठक में आईराइड के माध्यम से चिन्हित ब्लेक स्पाॅट पर भी विस्तार से चर्चा की गई। इन स्थलों पर इस वर्ष तथा पिछले दो वर्षों में हुई दुर्घटनाओं और मौतों के बारे में चर्चा करते हुए संबंधित स्थलों पर आवश्यक रोड़ इंजीनियरिंग के लिए सख्त निर्देश दिए। एसपी डाॅ दुहन ने राष्ट्रीय राजमार्गों पर पूर्व में दिए निर्देशों के बावजूद लेन ड्राईविंग होर्डिंग्स, साइनेज आदि नहीं लगाए जाने पर एनएचएआई के अधिकारियों के प्रति नाराजगी जताई। National highway encroachments Rajasthan

जिला कलक्टर ने निर्देशों की यथाशीघ्र पालना सुनिश्चित करने के लिए निर्देशित किया। बैठक में देबारी से काया के मध्य अवैध पार्किंग पर सख्त से सख्त कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। इसके अलावा शहर में चिन्हित स्थलों पर प्राथमिकता वाले स्थलों की सूची पुलिस से प्राप्त पेन्सिल डिवाइडर लगाने के कार्य जल्द शुरू कराने तथा उसका भौतिक सत्यापन पुलिस विभाग से कराने की भी हिदायत दी गई। Udaipur highway encroachment removal

बैठक में गिर्वा एसडीएम अवुला साईकृष्ण, गोगुन्दा एसडीएम शुभम् भैसारे, प्रशिक्षु आईएएस मणिमाला एन, एडीएम सिटी जितेंद ओझा, समिति के सदस्य सचिव पीडब्ल्यूडी के अधीक्षण अभियंता अभिनंदन जैन सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News