पंचायत चुनाव 2026: उदयपुर जिले मे पहले दिन किसी उम्मीदवार ने नहीं भरा पर्चा
Udaipur Times, Panchayat Chunav 2026: उदयपुर जिले मे पंचायती राज चुनाव-2026 का आगाज गुरूवार को प्रथम चरण की अधिसूचना जारी होने के साथ हुआ। उदयपुर जिले में प्रथम चरण में 10 पंचायत समितियों में निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न होनी है। नामांकन के प्रथम दिन किसी भी पंचायत समिति में जिला परिषद या पंचायत समिति सदस्य पद के लिए कोई नाम निर्देशन पत्र दाखिल नहीं किया गया। Panchayat Chunav 2026
पंचायतीराज चुनाव कार्यक्रम के तहत गुरूवार को जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल तथा संबंधित पंचायत समितियों के रिटर्निंग अधिकारियों ने अधिसूचना जारी की। Udaipur Panchayat Chunav 2026
इसके साथ ही जिला परिषद सदस्यों एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ हुई। प्रथम चरण में 10 पंचायत समितियों की 284 ग्राम पंचायतों में चुनाव होगा। इस चरण में 826 मतदान केंद्र रहेंगे। इनमें झाड़ोल, फलासिया, ओगणा, गिर्वा, नाई, मावली, घासा, वल्लभनगर, भीण्डर और कुराबड़ शामिल हैं। Udaipur Panchayat Election 2026
नामांकन की अंतिम तिथि 13 अक्टूबर, मंगलवार तीन बजे तक, नामांकन पत्रों की संवीक्षा की अंतिम तिथि 14 अक्टूबर, नाम वापसी की आखिरी तारीख 15 अक्टूबर, गुरुवार अपराह्न तीन बजे तक, चुनाव चिह्न का आवंटन 15 अक्टूबर को तथा मतदान 22 अक्टूबर को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। मतगणना 20 नवंबर शुक्रवार को होगी। प्रथम चरण में पंच-सरपंच पदों के लिए नामांकन 23 अक्टूबर को तथा मतदान 24 अक्टूबर को होगी। Udaipur Panchayat Chunav 2026