पंचायत चुनाव: उदयपुर जिला प्रमुख एवं उप जिला प्रमुख निर्वाचन के लिए मतदान अधिकारी नियुक्त
Udaipur Times, Panchayat Election Update: पंचायती राज आम चुनाव 2026 के अंतर्गत जिला परिषद उदयपुर के जिला प्रमुख एवं उप जिला प्रमुख पदों के निर्वाचन की प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन अधिकारी (कलक्टर) गौरव अग्रवाल ने 6 अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान अधिकारी नियुक्त किया है।
आदेश के अनुसार अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) जितेन्द्र ओझा, वरिष्ठ प्रबंधक, आरएसएमएम दीपक मेहता, व्याख्याता एवं हाल आरओ प्रकोष्ठ गोविन्द औदिच्य, सहायक प्रोग्रामर (हाल आरओ प्रकोष्ठ) रूद्रम जोशी, वरिष्ठ अध्यापक (हाल आरओ प्रकोष्ठ) चन्द्रप्रकाश जोशी एवं कनिष्ठ सहायक (हाल जिला निर्वाचन अनुभाग) राकेश जादू को मतदान अधिकारी नियुक्त किया गया है।