सायरा में वार्ड 13 के पंचायत समिति उपचुनाव 14 फरवरी को

नामांकन की अंतिम तिथि 3 फरवरी, 17 को होगा उपप्रधान का निर्वाचन

 | 
vote

उदयपुर 30 जनवरी 2025 । पंचायत राज उपचुनाव- 2025 के तहत पंचायत समिति सायरा में उपप्रधान, वार्ड 13 के पंचायत समिति सदस्य तथा ग्राम पंचायत ब्राह्मणों का कलवाना में वार्ड 2 के पंच तथा उप सरपंच के निर्वाचन को लेकर प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) ने बताया कि पंचायत समिति सायरा के वार्ड 13 के पंचायत समिति सदस्य के निर्वाचन के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 3 फरवरी तथा नाम निर्देशन पत्र वापस लेने की अंतिम तिथि 6 फरवरी अपराह्न 3 बजे तक रहेगी। मतदान 14 फरवरी को तथा मतगणना 15 फरवरी को होगी। उप प्रधान का चुनाव 17 फरवरी को होगा।

इसी प्रकार ब्राह्मणों का कलवाना के वार्ड 2 में वार्डपंच के निर्वाचन के लिए नामांकन 5 फरवरी को होगा। मतदान 14 फरवरी को होगा तथा मतदान समाप्ति के तुरंत पश्चाम मतगणना की जाएगी। उप सरपंच का चुनाव 15 फरवरी को होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News