जिला परिषद सदस्य के लिए कांग्रेस के नरपत सिंह विजयी, झल्लारा में पंचायत समिति सदस्य के लिए भाजपा के होमाराम जीते

पंचायत उपचुनाव की मतगणना सम्पन्न

 | 
panchayat upchunav result

उदयपुर 23 दिसम्बर 2021 । पंचायत उपचुनाव 2021 के तहत उदयपुर जिले में जिला परिषद सदस्य संख्या 1 (पंचायत समिति सायरा) की मतगणना जिला मुख्यालय पर राजकीय फतह उच्च माध्यमिक विद्यालय तथा पंचायत समिति झल्लारा की पंचायत समिति सदस्य संख्या दो की मतगणना झल्लारा उप तहसील कार्यालय में गुरुवार को शांतिपूर्वक संपन्न हुई।

रिटर्निंग अधिकारी, जिला परिषद उपचुनाव (कलक्टर) चेतन देवड़ा ने बताया कि जिला परिषद सदस्य संख्या 1 (पंचायत समिति सायरा) की मतगणना के बाद प्राप्त परिणाम के अनुसार भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नरपत सिंह 2 हजार 128 मतों से विजयी रहे। नरपत सिंह को 14 हजार 196 मत प्राप्त हुए जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के बालू सिंह को 12 हजार 068 मत मिले।

इसी प्रकार पंचायत समिति झल्लारा में पंचायत समिति सदस्य वार्ड नंबर 2 के उपचुनाव की मतगणना के परिणाम अनुसार भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार होमाराम 431 मत से विजयी रहे। विजेता होमाराम को 1461 तथा निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के रमेश कुमार मीणा को 1030 मत मिले।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News