Udaipur Times, UMC Election 2026: उदयपुर नगर निगम चुनाव के नतीजे आने के बाद मेयर कौन बनेगा इसको लेकर बीजेपी ने पत्ते खोल दिए है । उदयपुर नगर निगम के पूर्व उप महापौर पारस सिंघवी अब नए महापौर (Mayor) होंगे ।
कौन होगा उप महापौर ?
मेयर के नाम पर पारस सिंघवी की सहमति बनने के बाद अब डिप्टी मेयर यानि उप महापौर के लिए ब्राह्मण चेहरे के रूप मे दिनेश भट्ट का नाम सबसे ऊपर चल रहा है। उनके सहमत नहीं होने पर अशोक नागदा या जतिन श्रीमाली को उप महापौर बनाया जा सकता है ।
उधर कांग्रेस ने की तरफ से पूनम कुँवर को मेयर प्रत्याशी बनाया गया । पूनम कुँवर काँग्रेस शहर जिलाध्यक्ष फतह सिंह राठोड़ की पत्नी है ।
हालांकि नगर निगम के चुनाव नतीजों मे बीजेपी को बोर्ड बनाने के लिए 53 सीट मिली है जो की बहुमत के 41 के आँकड़े से कहीं अधिक है इसलिए मेयर और डिप्टी मेयर पर बीजेपी की जीत निश्चित है ।