पेंशन अदालत 27 अप्रैल 2026 को

समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित की जावेगी
 | 

उदयपुर 24 मार्च 2026 । पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग, जयपुर के निर्देशानुसार उदयपुर संभाग स्तर पर प्रथम पेंशन अदालत का आयोजन 27 अप्रैल 2026 को अतिरिक्त निदेशक, पेंशन एवं पेंशनर्स कल्याण विभाग (क्षेत्रीय कार्यालय, उदयपुर) द्वारा किया जाना है। पेंशन अदालत का आयोजन राजस्थान सरकार के राजकीय सेवाओं से सेवानिवृत्त / सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के पेंशन प्रकरण प्रस्तुत करने में आ रही समस्याओं एवं शिकायतों के लिए किया जा  रहा है।

मुख्य सचिव के निर्देशानुसार यह प्रथम पेंशन अदालत मुख्य रूप से सेवानिवृत्त कर्मचारियों के पारिवारिक पेंशनर्स (विधवा / तलाकशुदा/अविवाहित पुत्री/दिव्यांग व्यक्तियों) के समस्याओं के समाधान हेतु आयोजित की जावेगी। पेंशन प्रकरणों की अधिकता को देखते हुए विशेष रूप से शिक्षा विभाग के प्रकरणों को प्राथमिकता दी जाएगी।

परिवेदना आवेदन प्रपत्र में संबंधित कोष/उपकोष कार्यालय, उदयपुर, संयुक्त निदेशक, प्रारंभिक / माध्यमिक कार्यालय उदयपुर में व्यक्तिशः डाक अथवा कोष कार्यालय, उदयपुर (ग्रामीण) के ई- मेल आई.डी. टीओरूरल डॉट युडीए डॉट आरआई एड एनआईसी डॉट इन पर प्रस्तुत की जाने की अंतिम तिथि 25 मार्च तक प्रस्तुत की जा सकेंगी। पेंशन अदालत में पेंशन प्रकरणों की सुनवाई सभांग सतरीय समिति द्वारा की जाएगी जिसमें संबंधित विभागों के अधिकारी सम्मिलित रहेंगे।

#UdaipurNews #RajasthanNews #PensionCourt #Pensioners #GovtEmployees #UdaipurUpdates #RajasthanGovernment #PublicService #EducationDepartment #LocalNewsUdaipur

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal