31 मई से पहले पेंशन सत्यापन नहीं किया तो बंद होगी पेंशन

सीनियर सिटीजन, विधवा, विकलांग, परित्यक्ता को करना होगा पेंशन सत्यापन

 | 
pension office udaipur

उदयपुर 16 मई 2023 । सरकार द्वारा प्रतिमाह मिलने वाली सामाजिक सुरक्षा पेंशन के लाभार्थियों को पेंशन सत्यापन करवाने का कार्य 31 मई के पहले ई मित्र पर करवाना होगा, अन्यथा इसके अभाव में पेंशन बंद हो जाएगी।

नगर निगम उपमहापौर पारस सिंघवी ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत सीनियर सिटीजन, विधवा, विकलांग, परित्यक्त आदि पेंशन पात्र लाभार्थियों को प्रतिवर्ष पेंशन सत्यापन कार्य करवाना होता है अतः सभी लाभार्थी इस वर्ष 31 मई के पहले अपनी पेंशन सत्यापन कार्य करवालेवे जिससे किसी प्रकार से पेंशन मिलने में कोई समस्या नहीं हो। 

यह सत्यापन का कार्य किसी भी ई मित्र संचालक द्वारा किया जा सकता है। यदि कोई लाभार्थी अपनी पेंशन सत्यापन कार्य 31 मई तक नहीं करवाएगा तो उनके खाते में पेंशन आना बंद हो जाएगी। निगम महापौर गोविंद सिंह टाक ने सभी लाभार्थियों से अपील की है की जल्द से जल्द पेंशन सत्यापन कार्य करवाकर अपनी पेंशन को जारी रखने निगम का सहयोग करें।

पेंशनर्स को 31 मई तक प्रस्तुत करना होगा डिजीटल जीवित प्रमाण पत्र

संभाग के समस्त पेंशनर्स जिन्होंने अब तक डिजीटल जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया है वे अपना डिजीटल जीवित प्रमाण पत्र 31 मई तक प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें। 

पेंशन विभाग की अतिरिक्त निदेशक  भारती राज ने बताया कि जीवित प्रमाण-पत्र प्रस्तुत नहीं करने की अवस्था में आगामी माह से पेंशन प्राप्त करने में असुविधा हो सकती है। पेंशनर अपना डिजीटल जीवित प्रमाण-पत्र पेंशन कार्यालय, पेंशनर समाज के कार्यालय एवं ई-मित्र से बनवा सकते हैं। जिन पेंशनर्स के ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र में यदि कोई समस्या है तो वे अपना ऑफलाईन जीवित प्रमाण-पत्र संबंधित कोषालय में निर्धारित प्रपत्र में राजपत्रित अधिकारी से प्रमाणित करा प्रस्तुत कर सकते हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News