सुविधा: पेंशनर्स अब घर बैठे भी डाउनलोड कर सकते हैं फॉर्म 16

कोष कार्यालय जाकर फॉर्म 16 प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं 

 | 
pensioners get form 16

उदयपुर 20 जून 2024 । उदयपुर जिले के पेंशनर्स जिनके वित्त वर्ष 2023-24 में पेंशन राशि से TDS की कटौती हुई है, उनके फार्म नम्बर 16 IFPMS  पोर्टल पर पेंशन विभाग जयपुर द्वारा अपलोड कर दिये गये है। 

कोषाधिकारी (ग्रामीण) महेन्द्र सिंह सीमार ने बताया कि पेंशनर IFPMS साइट पर जाकर पेंशनर लॉगिन विकल्प पर अपना पीपीओ नंबर एवं बैंक खाते के अंतिम चार अंक अंकित कर फार्म नम्बर 16 डाउनलोड कर सकते है। 

पेंशनर अपनी पेंशन स्लीप एवं पेंशन से संबंधित अन्य जानकारी भी इसी विकल्प से प्राप्त कर सकते है। पेंशनर को इस संबंध में कोष कार्यालय आकर फार्म नम्बर 16 प्राप्त करने की आवश्यकता नहीं रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News