शुल्क लगाते ही लोगों ने वाहन खड़े करना किया बंद

शहर के सूरजपोल चौराहा स्थित : 6 करोड़ की पार्किंग, कमाई से ज्यादा मेंटेनेंस भारी 

 | 
First Multi Level Hydraulic Parking in Udaipur Surajpol Udaipur Parking at Surajpol Parking at Bapu Bazar

उदयपुर शहर के अति व्यस्ततम सूरजपाल चौराहे को बिगाड़ने के बाद वहाँ स्मार्ट सिटी की ओर से तांगा स्टैंड की जमीन पर करीब 6 करोड़ की लागत से 86 कारों के लिए बनाई मल्टीस्टोरी मेकेनाइज्ड पार्किंग सफेद हाथी बन गई है। इस पार्किंग के बनने के बाद चौराहा संकरा हो गया है। वहीं शुल्क लगाते ही लोगों ने यहां गाड़ी रखना भी बंद कर दिया है। अभी कमाई से ज्यादा इसका मेंटेनेंस व वेतन भारी पड़ रहा है।

नगर निगम के कहने पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत तांगा स्टैंड पर करीब 32 करोड़ की जमीन पर छह मंजिला मल्टीस्टोरी मेकेनाइज्ड पार्किंग बनाई गई है। तीन माह पहले ही इसका असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया ने उद्घाटन किया था। उद्घाटन के बाद से यहाँ ग्राउंड फ्लोर पर पहले दोनों तरफ दस गाड़ियां खड़ी हुई, लेकिन शुल्क लगाते ही लोगों ने वहां गाड़ियां खड़ी करना बंद कर दिया।

एक घंटे के पांच रुपए भी देने का नहीं तैयार लोग

निगम ने अभी वहां पांच दिन पहले ही शुल्क लगाया है। इसमें एक घंटे कार पार्किंग के पांच रुपए तय किए गए हैं, वो भी लोग नहीं दे पाए। शुल्क लगाते ही ग्राउंड फ्लोर में खड़ी होने वाली दस गाडियों की संख्या महज चार रह गयी है। अभी इस पार्किंग का न्यूनतम बिजली का बिल करीब 26 हजार आ रहा है। वहीं दो कार्मिकों को वेतन के रूप में 40 हज़ार का भुगतान करना पड़ रहा है। 

चौराहे को बड़ा करने से पहले ही बिगड़ी हुई है यातायात व्यवस्था

                    इतनी जमीन                  इतना खर्चा
               सूरजपोल तांगास्टैंड की जमीन                50 हज़ार वर्गफीट
         सम्पूर्ण जमीन का अनुमानित बजार मूल्य                  करीब 32
                     पार्किंग निर्माण की लागत                 6 करोड़
                         कुल खर्च             करीब 35 करोड़

 

 


 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News