निगम परिसर में लगेगा स्थाई महंगाई राहत कैंप

शहरवासी निगम आकर शिविर का लेवे लाभ

 | 
UMC

उदयपुर। नगर निगम उदयपुर द्वारा महंगाई राहत कैंप एवं प्रशासन शहरों के संग अंतर्गत शिविर का आयोजन अग्रिम आदेश तक नगर निगम दीनदयाल उपाध्याय उपाध्याय सभागार में किया जाएगा।

नगर निगम आयुक्त वासुदेव मालावत ने बताया कि शहर में पहले 4 स्थानों पर महंगाई राहत कैंप हेतु स्थाई कैंप लगाए जा रहे थे जिन्हें अब नगर निगम दीनदयाल उपाध्याय सभागार में स्थानांतरित कर दिया गया है। 

उन्होंने बताया कि जो भी शहरवासी सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ लेना चाहते हैं वह आवश्यक दस्तावेज लेकर नगर निगम पहुंचे। कैंप प्रतिदिन राजकीय अवकाश को छोड़कर कार्यालय समय में आयोजित किए जाएंगे।
 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News