घासा पुलिस ने भारी मात्रा में घी और मावा जब्त किया
उदयपुर 7 मार्च 2026। ज़िले के घासा थाना पुलिस ने बीती देर रात नाकाबंदी के दौरान महाराष्ट्र नंबर की एक कार को रुकवाकर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान कार से भारी मात्रा में घी बरामद हुआ। पुलिस ने कार चालक राजू उर्फ श्याम दास पुत्र धनराज वैष्णव से पूछताछ की, तो उसने बताया कि वह यह घी घासा पटेलों का बाडा निवासी दिनेश डांगी से खरीदकर ले जा रहा है। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दिनेश डांगी के घर पर दबिश दी।
दबिश के दौरान घर में भारी मात्रा में घी, मावा और खाद्य सामग्री बनाने में इस्तेमाल होने वाला सामान मिला। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने खाद्य विभाग टीम को सूचना दी। सूचना मिलने पर खाद्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और मौके से बरामद सामग्री के सैंपल लिए।
खाद्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। यदि जांच में सामग्री मिलावटी पाई जाती है, तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
#UdaipurNews #RajasthanNews #Ghasa #UdaipurPolice #FoodSafety #AdulteratedFood #FakeGhee #Mawa #CrimeNewsRajasthan #UdaipurUpdates #LocalNewsUdaipur #RajasthanPolice
