Udaipur Times, Udaipur News: मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (SIR) कार्यक्रम के तहत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की बैठक 5 नवंबर को आयोजित होगी।
बैठक प्रातः 11 बजे अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) के कक्ष में होगी। उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला कलक्टर दीपेंद्र सिंह राठौड़ ने बताया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत मतदाता सूचियों का प्रारूप प्रकाशन 12 नवंबर 2026 को किया जाना निर्धारित है।
इस संबंध में राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को बैठक में आमंत्रित किया गया है। उन्होंने सभी संबंधित प्रतिनिधियों से निर्धारित समय पर बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।