जिले में मतदान दिवस 26 अप्रेल को अवकाश घोषित

मतदान केन्द्र वाले विद्यालयों में 25 को भी रहेगा अवकाश

 | 
holiday on voting day

उदयपुर 18 अप्रेल 2024 । भारत निर्वाचन आयोग द्वारा लोकसभा आम चुनाव 2024 के लिए घोषित चुनाव कार्यक्रम के अनुसार उदयपुर जिले में द्वितीय चरण में 26 अप्रेल को मतदान दिवस नियत किया गया है। 

इस सबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) अरविंद पोसवाल ने एक आदेश जारी कर उदयपुर जिले के समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान दिवस पर 26 अप्रेल को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। इसके साथ ही निर्वाचन क्षेत्र के समस्त कार्यालयों में मतदान दिवस को अवकाश घोषित किया है। वहीं जिन विद्यालयों में मतदान संबंधी कार्य सम्पन्न किया जाना है और मतदान दलों के रुकने की व्यवस्था की जानी है वहां गुरुवार 25 अप्रेल को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

इसके साथ ही समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में स्थित निजी या सार्वजनिक प्रतिष्ठानों, दुकानों, औद्योगिक उपक्रम या व्यवसाय में कार्यरत कामगारों का मतदान दिवस पर सवैतनिक अवकाश देय होगा।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News