उदयपुर के भीण्डर, वल्लभनगर व फतहनगर में पोलिंग पार्टी की रवानगी कल 8 सितंबर को

 | 
Urban Municipal Election 2026

 

Udaipur Times, Urban Municipal Election 2026: राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से घोषित नगरीय निकाय चुनाव कार्यक्रम के बुधवार 9 सितंबर को होने वाले प्रथम चरण के चुनाव के लिए मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण और रवानगी मंगलवार 8 सितंबर को होगी। Urban Municipal Election 2026

जिले की भीण्डर, वल्लभनगर और फतहनगर सनवाड़ नगरपालिकाओं में बुधवार 9 सितंबर को होने वाले मतदान की समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। Urban Municipal Election 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल के बताया कि चुनाव के पहले चरण में 08 सितंबर 2026 को नगरपालिका भीण्डर, वल्लभनगर और फतहनगर-सनवाड़ के मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण नगर निगम उदयपुर के सुखाड़िया रंगमंच पर सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगा। Urban Municipal Election 2026

इसके बाद मतदान दल अपने-अपने आवंटित नगरपालिका मुख्यालय के लिए रवाना होंगे। मतदान दलों को मतदान सामग्री एवं ईवीएम संबंधित नगरपालिका मुख्यालय से ही प्राप्त होगी। Urban Municipal Election 2026

भीण्डर नगरपालिका के दल को भैरव राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय से, वल्लभनगर के दल को पंचायत समिति कार्यालय से और फतहनगर-सनवाड़ के दल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सनवाड़ से मतदान सामग्री प्राप्त करके अपने-अपने आवंटित मतदान केंद्र के लिए प्रस्थान करना होगा। ईवीएम इत्यादि की सुरक्षा के लिए आवंटित पुलिस दल संबंधित मतदान दल के साथ ही रवाना होगा। Urban Municipal Election 2026

9 सितम्बर को मतदान पश्चात संबंधित दल चुनाव सामग्री को उन्हें केंद्रों पर जमा कराएंगे, जहां से सामग्री प्राप्त की जाएगी। इसके बाद आवंटित वाहन व्यवस्था से मुख्यालय के लिए प्रस्थान करेंगे। Urban Municipal Election 2026

जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशन में सभी संबंधित अधिकारियों की ओर से मतदान केंद्रों और मुख्यालयों पर चुनाव कर्मियों की सुविधा के लिए बिस्तर, साफ-सफाई से युक्त शौचालय, स्वच्छ पेयजल, बिजली और इन्वर्टर जैसी सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। Urban Municipal Election 2026

14 सितंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना

राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव के तहत मतगणना समय की अधिकृत घोषणा कर दी हैं। आयोग की ओर से जारी आदेश के अनुसार नगरीय निकाय चुनाव की मतगणना 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से प्रारंभ होगी। आयोग ने इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News