Udaipur Times, Udaipur Panchayat Chunav 2026: उदयपुर के पंचायतीराज आम चुनाव- 2026 के तृतीय चरण के लिए मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण और रवानगी सोमवार को सम्पन्न हुई।
जिला निर्वाचन अधिकारी गौरव अग्रवाल ने बताया कि तृतीय चरण के तहत पंचायत समिति खेरवाड़ा, नयागांव, ऋषभदेव और कल्याणपुर में मतदान होना है।
इसके लिए मतदान दलों का अंतिम प्रशिक्षण सोमवार को पीएमश्री राजकीय फतह उमावि परिसर में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण के तुरंत बाद मतदान दल अपने-अपने आवंटित मतदान केंद्र के लिए रवाना किए गए।
उल्लेखनीय है कि तीसरे चरण में उक्त चारों पंचायत समिति क्षेत्रों में जिला परिषद के 8 तथा पंचायत समिति सदस्य के 62 वार्डों के लिए 3 नवंबर तथा पंच-सरपंच के लिए 5 नवंबर को मतदान होगा।