24 को रवाना होंगे मतदान दल

आगमन एवं मतगणना संबंधी समस्त कार्य मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के आर्ट्स कॉलेज में सम्पन्न होगा 

 | 
National Voters’ Day: Discussion on Voting and Voters

उदयपुर, 3 नवंबर। विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए मतदान दलों की रवानगी, उनका पुनः आगमन एवं मतगणना संबंधी समस्त कार्य मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय के सामाजिकी एवं मानविकी महाविद्यालय (आर्ट्स कॉलेज) में सम्पन्न होगा। 

25 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए उदयपुर जिले की विधानसभा के लिए मतदान दल शुक्रवार 24 नवंबर को रवाना होंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविंद कुमार पोसवाल ने बताया कि मतदान दलों की रवानगी के निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार 24 नवंबर को

सुबह 7 बजे

झाड़ोल, खेरवाड़ा, सलूंबर व गोगुन्दा विधानसभा के लिए रवाना होंगे तथा 

सुबह 11 बजे

वल्लभनगर, मावली, उदयपुर ग्रामीण व उदयपुर के लिए मतदान दल रवाना होंगे।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News