Udaipur Times, UMC Mayor: नगर निगम मेयर पद के लिए कांग्रेस की ओर से पूनम कुँवर राठोड़ ने बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया।
वार्ड न. 17 से चुनी गई पार्षद पूनम कुँवर राठोड़ उदयपुर कांग्रेस (शहर) की जिलाध्यक्ष फतेह सिंह राठोड़ की धर्मपत्नी है।
आपको बता दे की उदयपुर नगर निगम के 80 वार्ड मे कांग्रेस को 23 सीट मिली है जबकि 3 सीट निर्दलीय और 1 सीट मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी को मिली है।
मेयर पद के लिए बीजेपी की ओर से पारस सिंघवी ने भी अपना पर्चा दाखिल कर दिया है । बीजेपी के पास 53 पार्षद है । ऐसे मे बीजेपी की जीत तय मानी जा रही है।