Udaipur Times: Udaipur News: शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिये उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजनान्तर्गत षिक्षण संस्थाओं के लिये पोर्टल पुनः शुरू कर दिया गया है। इससे पूर्व उत्तर मैट्रिक छात्रवृति योजना से संबंधित षिक्षण संस्थाओं के लिये छात्रवृति पोर्टल पर पंजीयन/नवीनीकरण, कोर्स मैपिंग, मान्यतापाठ्यक्रमवार फीस स्ट्रक्चर आदि सूचनायें अपडेट करने के लिये पोर्टल पर व्यवस्था शुरू कर दी गई थी।
समस्त षिक्षण संस्थाओं को सूचित किया जाता है कि वह अपने षिक्षण संस्था से संबंधित सूचनायें एवं दस्तावेजों की निर्धारित स्थान एवं निर्देषानुसार पूर्ति करना सुनिष्चित करें। सूचना सबमिट करने से पूर्व विषेष रूप से जाँच लें कि सभी सूचना पूर्ण एवं सही भरी जावें। आवश्यक दस्तावेज एवं फीस की सूचना भी सही रूप में दर्ज करें ताकि बाद में कठिनाई नहीं आवें।
उक्त सूचना अपडेशन का कार्य 31 दिसम्बर 2026 तक किया जा सकेगा। संयुक्त निदेशक गिरीष भटनागर ने बताया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की स्कॉलरशिप योजना में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, विशेष समूह योजना (पूर्व में विशेष पिछड़ा वर्ग), अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक पिछड़ा वर्ग, विमुक्त सहित अन्य छात्रवृति योजनाओं में ऑनलाईन आवेदन की तिथि 31 दिसम्बर 2026 तक एसएसओ पोर्टल पर ऑनलाईन छात्रवृति आवेदन कर सकेंगे।