नगर निगम ने बापू बाजार स्थित डाकघर सीज़ किया

UD Tax बकाया होने के चलते हुई कार्यवाही
 | 
post office seized by UMC

उदयपुर 14 मार्च 2024। नगर निगम की राजस्व समिति ने गुरुवार को एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर के बापू बाजार में स्थित डाकघर को सीज कर दिया गया है। 

जानकारी के अनुसार बापू बाजार स्थित डाकघर एक किराए के भवन में संचालित हो रहा था और भवन का यूडी टैक्स (UD Tax) काफी समय से बकाया था। इसको लेकर राजस्व विभाग द्वारा कई बार भवन मालिक को नोटिस भी दिया गया । 

लेकिन उसने कुछ ध्यान नहीं दिया और आज निगम की राजस्व टीम ने मौके पर पहुंचकर भवन को सीज कर दिया है। निगम के अधिकारियों को कहना है कि इस भवन का यूडी टैक्स करीब 12 लाख रुपए बकाया चल रहा था और आज निगम द्वारा इस कार्रवाई को अंजाम दिया गया है।  

डाकघर के सीज जाने के बाद डाकघर में आने वाले लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News