Udaipur Times, Education News: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजनान्तर्गत विद्यार्थियों के लिए बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करवाने की अंतिम तिथियां बढ़ाई गई है। PostMatric Scholarship Scheme
विभाग के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज करवाने की अंतिम तिथि 15 सितंबर तथा शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए अंतिम तिथि 15 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। PostMatric Scholarship Scheme
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के संयुक्त निदेश गिरीश भटनागर ने बताया कि विभाग ने छात्र-छात्राओं को अंतिम अवसर प्रदान किया है। PostMatric Scholarship Scheme
उन्होंने बताया कि निर्धारित तिथि तक बायोमैट्रिक उपस्थिति दर्ज नहीं की जाती है तो छात्र स्वयं जिम्मेदार होंगे। साथ ही संबंधित शिक्षण संस्थाओं को भी अपने स्तर पर छात्र-छात्राओं को सूचित करते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। PostMatric Scholarship Scheme