Rajsamand-19 नवंबर को इन इलाको में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी

ज़िले से संबंधित खबरे पढ़े Udaipur Times पर

 | 
power cut

राजसमंद  18 नवंबर 2024।  कल दिनांक 19 नवंबर 2024 को 220/132 के.वी. जी.एस.एस. कांकरोली पर आवश्यक रखरखाव होने के कारण इससे जुडे 132/33 के.वी. जी.एस.एस. कांकरोली, नाथद्वारा, दरिबा, सनवाड से निकलने वाले समस्त 33/11 के.वी. जी.एस.एस. से जुडे समस्त क्षेत्रो में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। 

सहायक अभियंता के सी खींची ने बताया की कांकरोली शहर, नाथद्वारा शहर, कुंवारिया, मोही, एमडी, बडारडा, रेलमगरा, दरिबा, गिलुण्ड की विद्युत आपूर्ति दोपहर समय 01ः00 PM से 05ः00 PM तक बाधित रहेगी।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News