संभागीय मुख्यालय पर 1 घंटा और जिला मुख्यालयों पर दो घंटे रोज़ाना पावर कट

प्रदेश में गहराया बिजली संकट 

 | 
power cut

बिजली की मांग और आपूर्ति में 3000 मेगावाट का भारी अंतर 

उदयपुर/जयपुर 28 अप्रैल 2022 । प्रदेश में बिजली उत्पादन और पावर मैनेजमेंट बुरी तरह गड़बड़ा गया है।  एक तरफ सरकार को बिजली के उत्पादन के लिए ज़रूरत के मुताबिक कोयला नहीं मिल पा रहा है। जबकि दूसरी तरफ बिजली के उत्पादन के अनुपात में मांग और सप्लाई का भारी अंतर पैदा हो गया है। प्रदेश में बिजली की मांग और आपूर्ति में 3000 मेगावाट का भारी अंतर है।  

Power Cut Across Rajasthan

हर दिन 480 लाख यूनिट बिजली की कमी के चलते राज्य सरकार ने फैसला लिया है की सम्पूर्ण प्रदेश में 1 से 6 घंटे तक बिजली कटौती रहेगी। आदेश के मुताबिक संभाग मुख्यालयों पर 1 घंटा, जिला मुख्यालयों पर दो घंटे, कस्बों, नगर पालिका क्षेत्रो तथा 5 हज़ार की आबादी वाले छोटे शहरों में 3 घंटे और गाँवो में 5 से 6 घंटे तक बिजली कटौती की जाएगी। जबकि इंडस्ट्रियल एरिया में शाम 6 बजे से 10 बजे तक विद्युत उपभोग 50% तक सीमित करने के निर्देश दिए गए है।    

जाने कब कहाँ कितनी कटौती 

  • उदयपुर, कोटा, भरतपुर एवं बीकानेर संभाग मुख्यालय में सुबह 8 से 9 बजे तक।  
  • जयपुर, अजमेर, जोधपुर संभाग मुख्यालय में सुबह 7 से 8 बजे तक। 
  • समस्त जिला मुख्यालयों पर सुबह 6:30 से 8:30 बजे तक। 
  • नगर पालिका क्षेत्रो एवं 5 हज़ार से अधिक आबादी वाले कस्बों में सुबह 6 बजे से 9 बजे तक।  
  • कृषि आपूर्ति ब्लॉक के समय को 6 घंटे से घटाकर 5 घंटा यानि 1 घंटे की कटौती की जाएगी। 
  • सभी औद्योगिक उपभोक्ताओं को शाम 6 से 10 बजे तक अपने विद्युत उपभोग को 50% तक सीमित करना होगा। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News