दिवाली बाद शुरू होगा प्रतापनगर-देबारी एलिवेटेड रोड का काम

 | 
Pratapnagar Debari Elevated road Project

 

Udaipur Times, Pratapnagar-Debari Elevated Road, Udaipur News:  उदयपुर शहर का व्यस्ततम एंट्री पॉइंट प्रतापनगर से देबारी के बीच प्रस्तावित एलिवेटेड रोड प्रोजेक्ट पर दिवाली के बाद निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। Pratapnagar-Debari Elevated Road

233 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली 1900 मीटर लंबी इस एलिवेटेड रोड का निर्माण दो साल मे पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है । निर्माण के लिए आवश्यक मशीनरी भी मौके पर पहुँच गई है। Pratapnagar-Debari Elevated Road

एलिवेटेड रोड पर निर्माण कार्य शुरू करने से पहले ट्रेफिक डायवर्जन की पूरी योजना बनाई जाएगी ताकि निर्माण के दौरान मौजूदा सड़क पर ट्रेफिक जाम की स्थिति ना बने। Pratapnagar-Debari Elevated Road

एलिवेटेड रोड बनने के साथ साथ पूरे कॉरीडोर मे आने वाले प्रमुख जाम और ब्लॉक स्पॉट की भी दूर किया जाएगा। Udaipur News  

प्रतापनगर-देबारी एलिवेटेड रोड बनने के बाद प्रतापनगर-ढीकली रोड, प्रतापनगर-ट्रांसपोर्ट नगर रोड, रकमपुरा और बेड़वास होते देबारी तक वाहनों की आवाजाही सुगम हो जाएगी, इसका फायदा डेढ़ से दो लाख आबादी के साथ इस मार्ग से डेली गुजरने वाले हजारों वाहनों को मिलेगा। Pratapnagar-Debari Elevated Road

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News