उदयपुर मे पंचायत समिति चुनाव की तैयारियां शुरू

 | 
Panchayat chunav

 

Udaipur Times, Panchayat Chunav 2026: उदयपुर मे नगरीय निकाय चुनाव के बाद पंचायत आम चुनाव-2026 की तैयारियां शुरू हो गई है। पंचायत समिति सदस्यों के निर्वाचन की तैयारियों को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलेक्टर गौरव अग्रवाल ने जिले की विभिन्न पंचायत समितियों के लिए रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारियों की नियुक्ति के आदेश जारी किए हैं। Panchayat Chunav 2026

जारी आदेश के अनुसार जिले की 20 पंचायत समितियों के लिए अधिकारियों को रिटर्निंग अधिकारी एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राजस्थान पंचायती राज (निर्वाचन) नियम, 1994 के नियम 58(2) के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए की गई है। Panchayat Chunav 2026

आदेश के अनुसार गिर्वा पंचायत समिति के लिए उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट गिर्वा को रिटर्निंग अधिकारी तथा तहसीलदार गिर्वा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। कुराबड़ के लिए उपनिदेशक, एससीएम रीपा, उदयपुर तथा तहसीलदार कुराबड़, नाई के लिए उपायुक्त, उदयपुर विकास प्राधिकरण तथा तहसीलदार बड़गांव, बड़गांव के लिए उपखंड अधिकारी एवं उपखंड मजिस्ट्रेट बड़गांव तथा तहसीलदार बड़गांव को जिम्मेदारी दी गई है। Panchayat Chunav 2026

इसी प्रकार गोगुंदा, सायरा, झाड़ोल, फलासिया, ओगणा, खेरवाड़ा, नयागांव, ऋषभदेव, कल्याणपुर, वल्लभनगर, भींडर, मावली, घासा, कोटड़ा, देवला एवं सुलाव पंचायत समितियों के लिए भी संबंधित उपखंड अधिकारियों, विकास प्राधिकरण के अधिकारियों, विभागीय अधिकारियों तथा तहसीलदारों को रिटर्निंग एवं सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है।

आदेश में सुलाव पंचायत समिति के लिए उपायुक्त, नगर निगम उदयपुर को रिटर्निंग अधिकारी तथा नायब तहसीलदार कोटड़ा को सहायक रिटर्निंग अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं देवला पंचायत समिति के लिए भूमि अवाप्ति अधिकारी, उदयपुर विकास प्राधिकरण को रिटर्निंग अधिकारी तथा उप तहसीलदार मेरपुर को सहायक रिटर्निंग अधिकारी बनाया गया है। Panchayat Chunav 2026

जिला निर्वाचन कार्यालय ने नियुक्त अधिकारियों को पंचायत आम चुनाव-2026 से संबंधित निर्वाचन कार्य निर्धारित नियमों एवं निर्वाचन आयोग के निर्देशों के अनुरूप समयबद्ध रूप से संपादित करने के निर्देश दिए हैं।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News