डूंगरपुर में बेणेश्वर धाम में राष्ट्रपति का प्रस्तावित दौरा 14 को

जिला प्रशासन ने शुरू की तैयारियां, जिला कलक्टर-एसपी पहुंचे बेणेश्वर धाम

 | 
President Of India

डूंगरपुर 3 फरवरी 2024। महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू का 14 फरवरी को जिले के बेणेश्वर धाम का दौरा प्रस्तावित है। राष्ट्रपति के संभावित दौरे के मद्देनजर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। 

कलक्टर अंकित कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक कुंदन कंवरिया, SDM कुलराज मीणा, जिला परिषद CEO गितेश मालवीय शुक्रवार को बेणेश्वर धाम पहुंचे। कलक्टर ने संबंधित विभागों के अधिकारियों की बेणेश्वर धाम में बैठक लेकर आवश्यक निर्देश दिए और सभी विभागों को राष्ट्रपति की यात्रा के मद्देनजर समन्वय बनाकर सभी तैयारियों को पूरा करने के निर्देश दिए। 

उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, VIP प्रोटोकॉल, हैलीपेड, पार्किंग, बैठक व्यवस्था सहित अन्य बिंदुओं पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News