मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था

जिले में 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले 21411 मतदाता है

 | 
wheelachairs for disbaled voters

उदयपुर 25 अप्रेल 2024। उदयपुर लोकसभा सीट पर होने वाले मतदान के लिए मतदान केन्द्रों पर दिव्यांग मतदाताओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था की गई है। 

लोकसभा आमचुनाव 2024 के तहत जिले में 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले 21411 मतदाता है, जिनमे से 14158 चलने मे निःशक्त है। 

प्रशासन द्वारा ऐसे मतदाताओं हेतु कुल 1504 व्हील चेयर की उपलब्धता की गई है, जिनमें से 435 व्हीलचेयर सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग से एवं 1069 व्हील चेयर की उपलब्धता ग्राम पंचायत द्वारा सुनिश्चित की गई है।  

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News