राजस्थान UCC पर जनसुनवाई पूरी, 25 जुलाई तक आमजन से मांगे गए सुझाव

जनभागीदारी बढ़ाने के लिए वेबसाइट, QR कोड और SMS अभियान शुरू
 | 
Rajasthan UCC

 

Udaipur Times, Rajasthan UCC:  7 जुलाई 2026 । राजस्थान समान नागरिक संहिता (UCC) विधेयक-2026 के प्रारूप निर्माण के लिए जोधपुर संभाग मुख्यालय पर आयोजित दो दिवसीय संभाग स्तरीय जनसुनवाई मंगलवार को संपन्न हुई। दूसरे दिन राजस्थान समान नागरिक संहिता प्रारूप समिति की सदस्या डॉ. शुचि चौहान ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पाली, जालोर एवं सिरोही जिलों के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न वर्गों के प्रतिनिधियों से सुझाव प्राप्त किए। Rajasthan UCC

संभागीय आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी ने बताया कि जनसुनवाई संबंधित जिलों के जिला कलक्टर्स की अध्यक्षता में गठित स्थानीय पैनलों के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न वर्गों के नागरिकों ने प्रस्तावित समान नागरिक संहिता के विभिन्न पहलुओं पर अपने विचार एवं सुझाव प्रस्तुत किए। उन्होंने बताया कि जनसुनवाई के दौरान प्राप्त सभी सुझावों का प्रारूप समिति द्वारा विस्तृत विश्लेषण कर आवश्यकतानुसार आगामी कार्यवाही की जाएगी। Rajasthan UCC

वेबसाइट एवं QR कोड के माध्यम से भी दे सकते हैं सुझाव

संभागीय आयुक्त ने बताया कि आमजन की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा ucc.rajasthan.gov.in वेबसाइट बनाई गई है। नागरिक वेबसाइट पर उपलब्ध लिंक अथवा प्रचार सामग्री में दिए गए QR कोड को स्कैन कर सीधे पोर्टल पर पहुंच सकते हैं और अपने सुझाव ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं। Rajasthan UCC

उन्होंने बताया कि पोर्टल पर नागरिक 400 शब्दों तक अपने सुझाव दर्ज कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त यदि कोई व्यक्ति विस्तृत सुझाव देना चाहता है, तो वह पीडीएफ के रूप में अपना दस्तावेज भी अपलोड कर सकता है। Rajasthan UCC

उपखंड अधिकारी कार्यालय में भी 25 जुलाई तक दे सकेंगे लिखित सुझाव 

स्वामी ने बताया कि ऑनलाइन व्यवस्था के साथ-साथ नागरिक 25 जुलाई तक संबंधित उपखंड अधिकारी कार्यालय में अपने लिखित सुझाव, अभ्यावेदन अथवा रिप्रेजेंटेशन भी प्रस्तुत कर सकते हैं। इन सभी सुझावों को संकलित कर राजस्थान समान नागरिक संहिता प्रारूप समिति को उपलब्ध कराया जाएगा। Rajasthan UCC

SMS के माध्यम से भी किया जा रहा है जागरूक 

संभागीय आयुक्त ने बताया कि अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के उद्देश्य से प्रदेशभर के मोबाइल उपभोक्ताओं को एसएमएस के माध्यम से भी यूसीसी से संबंधित जानकारी एवं सुझाव देने की प्रक्रिया से अवगत कराया जा रहा है। Rajasthan UCC

अधिक से अधिक लोग निभाएं सहभागी भूमिका 

संभागीय आयुक्त कन्हैयालाल स्वामी ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक नागरिक यूसीसी पोर्टल एवं अन्य उपलब्ध माध्यमों के जरिए अपने सुझाव प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सुझाव समान नागरिक संहिता के प्रभावी, व्यावहारिक एवं सर्वसमावेशी प्रारूप के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे तथा राज्य के नीति-निर्धारण की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में जनभागीदारी को और अधिक सशक्त बनाएंगे। Rajasthan UCC

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News