Udaipur Times, Udaipur News: लोक-विधिक सेवा के निःशुल्क एवं निःस्वार्थ स्वयं पोषित जीवोत्थान, उदयपुर की ओर से जनहित एवं राष्ट्रसेवा के उद्देश्य से लोक-विधिक सेवा हेल्पलाइन का शुभारंभ सोमवार को न्यायाधीश महेंद्र सिंह सिसोदिया ने किया।
संस्थान के संरक्षक डॉ. यादवेन्द्र द्विवेदी ने न्यायाधीश महेंद्र सिंह सिसोदिया का पारंपरिक तरीके से अभिनंदन किया।
डॉ. द्विवेदी ने कहा कि हेल्पलाइन (हेल्पलाइन नंबर - 9413287085) के शुभारंभ से संस्थान की ओर से संचालित बहुआयामी जनहितकारी एवं निःस्वार्थ सेवाओं को और अधिक विस्तार मिलेगा। इसके माध्यम से आमजन को लोकहित एवं राष्ट्रसेवा से जुड़ी गतिविधियों का लाभ मिल सकेगा।
न्यायाधीश सिसोदिया ने संस्थान की पहल की सराहना करते हुए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि डॉ. द्विवेदी भविष्य में भी अपनी यथायोग्य सेवाएं निरंतर देते रहेंगे।