Udaipur Times, Panchayat Election 2026: उदयपुर जिले में तीसरे चरण में नयागांव, कल्याणपुर, खेरवाड़ा तथा ऋषभदेव पंचायत समिति में आयोजित होने वाले चुनावों के तहत सोमवार को जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अधिसूचना जारी की गई।
नामांकन के पहले दिन सोमवार को 4 अभ्यर्थियों द्वारा नामांकन पत्र प्रस्तुत किये गए। इसमें नयागांव में 3 अभ्यर्थियों द्वारा कुल 3 नामांकन, कल्याणपुर में 1 अभ्यर्थी द्वारा 1 नामांकन पत्र प्रस्तुत किया गया।
खेरवाड़ा तथा ऋषभदेव पंचायत समिति में सोमवार को कोई भी नामांकन दाखिल नहीं हुआ। इच्छुक अभ्यर्थी शुक्रवार 23 अक्टूबर तक प्रातः 11 से दोपहर 3 बजे तक (सार्वजनिक अवकाश को छोड़कर) नामांकन प्रस्तुत कर सकते है।