मिलावट पर नकेल कसने के लिए छापेमारी
नाकोडा एजेंसी और कोठारी जनरल स्टोर से पनीर व मावा ज़ब्त किया
| Apr 28, 2025, 13:35 IST
उदयपुर 28 अप्रैल 2025 । शहर के दिल्ली गेट स्थित नाकोडा एजेंसी और कोठारी जनरल स्टोर पर उदयपुर की सूरजपोल थाना पुलिस, जिला स्पेशल टीम एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मिलावट पर नकेल कसने के लिए छापेमारी की है।
बताया जा रहा है कि यहां पर बड़ी मात्रा में पनीर व मावा बेचा जा रहा था। जिला स्पेशल टीम डिस्ट की सूचना पर पुलिस की टीम यहां पहुंची और पनीर व मावा ज़ब्त किया है। पुलिस की टीम ने सीएमएचओ को फोन किया जिस पर सीएमएचओ मौके पर पहुंचे और फूड इंस्पेक्टर को सैंपल लेने के निर्देश दिए हैं।
आपको बता दे कि यह कार्रवाई आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ ना हो इसे लेकर की गई है। क्योंकि शादियों के सीजन में अमूमन फूड प्वाइजनिंग के कई मामले सामने आए थे।
