बरसाती बूंदों ने किया मुख्यमंत्री का स्वागत

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत उदयपुर पहुंचे, कृषि मंत्री लालचंद कटारिया भी उनके साथ आए

 | 
cm ashok gehlot

उदयपुर 26 जून 2023 । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार 26 जून की सुबह 11:15 बजे हेलीकॉप्टर से उदयपुर पहुंचें। जहाँ उनका स्वागत बरसाती बूंदो ने किया। सीएम ने बलीचा स्थित गौण मंडी प्रांगण में किसान महोत्सव का शुभारंभ किया। 

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत दोपहर 1 बजे हेलीकॉप्टर से सलूंबर प्रस्थान कर जाएंगे और 1:30 बजे सलूंबर पहुंचकर वहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सलूंबर को जिला घोषित किए जाने पर आयोजित धन्यवाद सभा संबोधित करेंगे तथा यहां से 3:15 बजे डूंगरपुर के लिए प्रस्थान कर जाएंगे। कृषि मंडी बलीचा में बनाए अस्थाई हेलीपैड पर मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत हुआ। कृषि मंत्री लालचंद कटारिया भी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ आए। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ गिरिजा व्यास, कैबिनेट मंत्री रामलाल जाट, राज्यमंत्री जगदीश राज श्रीमाली, वल्लभनगर विधायक श्रीमती प्रीति शक्तावत, पूर्व मंत्री मांगीलाल गरासिया, प्रधान श्रीमती सज्जन कटारा, समाजसेवी पंकज कुमार शर्मा, दिनेश श्रीमाली, श्रीमती कामिनी गुर्जर आदि गणमान्यजनों ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत।

वहीँ हेलीपेड पर जिला कलेक्टर ताराचंद मीणा, जिला पुलिस अधीक्षक भुवन भूषण सहित अन्य  प्रशासनिक अधिकारियों ने मुख्यमंत्री की अगवानी की। मुख्यमंत्री ने गौ पूजन करते हुए गिर नस्ल की कौशल्या गाय का पूजन किया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News