अब सिलेंडर की जरूरत होगी खत्म! राजस्थान के 132 क्षेत्रों में पहुंचेगी केवल पाइप गैस

 | 
132 LPG-Free Zones in Rajasthan

Udaipur Times, Rajasthan News: 1 जून 2026 । राज्य में 132 एलपीजी फ्री जोन (LPG-free zones) चिन्हित किये गये हैं। यहां  केवल पाइपलाइन से गैस सप्लाई  की योजना है, जल्द ही सिलेंडर सप्लाई की आवश्यकता नहीं रह जाएगी। राज्य में City Gas Distribution (CGD) संस्थाओं द्वारा औद्योगिक और व्यावसायिक संस्थाओं को पाइप लाइन से गैस कनेक्शन जारी करने में उल्लेखनीय प्रगति की है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने सोमवार को सचिवालय में राज्य की CGD संस्थाओं की बैठक लेकर इस प्रगति की समीक्षा की और कार्य में गति लाने के निर्देश दिए। Rajasthan News

सीएस ने CGD संस्थाओं को निर्देश दिए कि पूर्व निर्धारित लक्ष्यों के अनुसार जून के अंत तक 43 हजार परिवारों तक पाइप लाइन से घरेलू गैस कनेक्शन जारी किये जाने हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 15 दिनों में CGD संस्थाओं ने 7400 डीपीएनजी कनेक्शन जारी किये हैं। CGD संस्थाएं चिन्हित एलपीजी फ्री जोन (LPG-free zones) में प्राथमिकता से Domestic PNG Connection (DPNG) कनेक्शन जारी करें ताकि जोन के सभी परिवारों को  DPNG सेवाओं से जोड़ा जा सके। LPG-free zones

सीएस ने बताया कि राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों व समन्वय का ही परिणाम है कि राज्य में प्रतिदिन  DPNG कनेक्शन पहले की तुलना में दो गुना से भी अधिक हो गए हैं। उन्होंने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि जिन क्षेत्रों में पाइपलाइन से घरेलू गैस कनेक्शन के लिए पाइप लाइन बिछा दी है, वहां के उपभोक्ता आगे बढ़कर  DPNG कनेक्शन सुविधा से जुड़े। उन्होंने कहा कि केन्द्र और राज्य सरकार घरेलू गैस की सस्ती और सहज उपलब्धता के लिए डीपीएनजी सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयासरत हैं। Rajasthan News

वी. श्रीनिवास ने जिला रसद अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे CGD संस्थाओं से समन्वय बनाते हुए आधारभूत संरचनायुक्त इलाकों में प्राथमिकता से DPNG कनेक्शन जारी कराएं। उन्होंने अवेयरनेस गतिविधियां संचालित करने के निर्देश दिए। LPG-free zones

माइंस एवं पेट्रोलियम विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोरा ने बताया कि राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से गत दो माह में 33 औद्योगिक कनेक्शन सहित 669 पाइप लाइन से औद्योगिक गैस कनेक्शन , 133 व्यावसायिक कनेक्शन सहित 740 पाइप लाइन से व्यावसायिक गैस कनेक्शन जारी किये जा चुके हैं। Rajasthan News

अपर्णा अरोरा ने बताया कि सतत निगरानी का ही परिणाम है कि पाइपलाइन से घरेलू गैस कनेक्शन जारी करने के कार्य में भी तेजी आई है। गत 15 दिनों में 7400 परिवारों को DPNG सुविधा से जोड़ा जा चुका है। उन्होंने सभी 13 सीजीडी संस्थाओं से आधारभूत संरचना विकसित करने के काम में  तेजी लाने और उपलब्ध संरचना क्षेत्र में निर्धारित लक्ष्यानुसार DPNG कनेक्शन जारी करने के निर्देश दिए। LPG-free zones

खाद्य सचिव अम्बरीष कुमार ने बताया कि सभी जिला रसद अधिकारियों को CGD संस्थाओं से समन्वय बनाने के निर्देश दिए गए हैं। बैठक में पेट्रोलियम निदेशक अवधेश सिंह और RSGL प्रबंध निदेशक विनय पाटनी ने CGD  संस्थाओं की प्रगति से अवगत कराया। Rajasthan News

बैठक में  विशिष्ट शासन सचिव, माइंस नम्रता वृष्णि, दिलीप राज शर्मा, रोहित मल्लाह, सुशील हुड्डा, गगनदीप राजोरिया व CGD संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News