चतुर्थ श्रेणी सीधी भर्ती परीक्षा 19 सितंबर से

3 दिन, 6 पारियों में 2 लाख 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी देंगे परीक्षा, 112 परीक्षा केंद्र स्थापित
 | 

उदयपुर 18 सितंबर 2025। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड के तत्वावधान में प्रदेश भर में चतुर्थ श्रेणी सीधी भर्ती परीक्षा 19 से 21 सितंबर तक आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर ज़िला कलक्टर नमित मेहता के निर्देशन में प्रशासन ने सभी तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।

परीक्षा समन्वयक एवं ADM प्रशासन दीपेंद्रसिंह राठौड़ ने बताया कि उदयपुर जिले में 112 केंद्र स्थापित किए गए हैं। इसमें तीनों दिन दो-दो पारियों में परीक्षा होगी, जिसमें उदयपुर सहित बांसवाड़ा, डूंगरपुर, सिरोही, सलूम्बर तथा अन्य राज्यों के कुल 2 लाख 11 हजार से अधिक अभ्यर्थी भाग लेंगे। राठौड ने बताया कि परीक्षा सुचारू एवं पारदर्शिता के साथ आयोजित करने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

कंट्रोल रूम प्रभारी चंद्रेश जैन ने बताया कि 19 सितंबर को पहली पारी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी पारी अपराह्न 3 से 5 बजे तक होगी। इसमें क्रमशः 35220 एवं 35216 अभ्यर्थी भाग लेंगे। इसी प्रकार 20 सितंबर को भी दोनों पारियों में क्रमशः 35214 एवं 35216 तथा 21 सितंबर को क्रमशः 35215 एवं 35221 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को परीक्षा प्रारंभ होने से एक घंटा पूर्व तक ही प्रवेश दिया जाएगा।

To join us on Facebook Click Here and Subscribe to UdaipurTimes Broadcast channels on   GoogleNews |  Telegram |  Signal