राजस्थान बना निवेशकों की पहली पसंद, RIICO ने 267 करोड़ के 177 भूखंड किए आवंटित
Udaipur Times, Rajasthan News: 9 जुलाई 2026 । राज्य सरकार की उद्योग एवं निवेश संवर्द्धन नीतियों का सकारात्मक प्रभाव स्पष्ट रूप से दिखाई देने लगा है। निवेशकों का बढ़ता विश्वास इस बात का प्रमाण है कि उद्यमी अब अन्य राज्यों की अपेक्षा राजस्थान में निवेश को प्राथमिकता दे रहे हैं। इसका ताजा उदाहरण RIICO द्वारा हाल ही में आयोजित भूखण्ड नीलामी (ऑक्शन) में देखने को मिला। इसमें रीको को 184 भूखण्डों के लिए 481 ऑनलाइन आवेदन प्राप्त हुए। 177 भूखण्डों पर सफलतापूर्वक बिडिंग संपन्न हुई जिनका क्षेत्रफल करीब 36 एकड़ तथा मूल्य लगभग 267 करोड़ रुपये है। Rajasthan News
इस नीलामी में औद्योगिक भूखण्डों के साथ-साथ कियोस्क, होटल, वे-ब्रिज, स्कूल, दुकानें, पेट्रोल पंप तथा कमर्शियल शोरूम जैसी विभिन्न श्रेणियों के भूखण्ड भी उद्यमियों के लिए उपलब्ध कराए गए। नीलामी में उदयपुर, अजमेर, अलवर, बालोतरा, बांसवाड़ा, बोरानाडा, जयपुर, झालावाड़, पाली, कोटा, और सवाई माधोपुर अनेक जिलों के औद्योगिक क्षेत्रों को शामिल किया गया। Rajasthan News
इन भूखण्डों पर स्थापित होने वाली औद्योगिक एवं व्यावसायिक इकाइयां न केवल राजस्थान की अर्थव्यवस्था को नई मजबूती देंगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के व्यापक अवसर भी सृजित करेंगी। इससे प्रदेश के औद्योगिक विकास को नई गति मिलने के साथ-साथ युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे। Rajasthan News
RIICO के प्रबंध निदेशक सुरेश कुमार ओला ने बताया कि भूखण्ड आवंटन के साथ-साथ RIICO फ्लेटेड फैक्ट्री में प्लग एंड प्ले मॉड्यूल भी लाइसेंस फीस के आधार पर उपलब्ध करा रहा है, जिससे उद्यमी कम लागत और कम समय में अपनी औद्योगिक इकाई प्रारंभ कर सकें। सीतापुरा स्थित फ्लेटेड फैक्ट्री में 6 मॉड्यूल के लिये 8 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिनसे RIICO को प्रतिमाह लगभग 1.50 लाख रुपये (जीएसटी अतिरिक्त) का राजस्व प्राप्त होगा। इन मॉड्यूल्स में मध्यम एवं लघु उद्योग स्थापित होंगे। RIICO का उद्देश्य मॉड्यूल के माध्यम से कम लागत में उद्यमियों को आधुनिक औद्योगिक अवसंरचना उपलब्ध कराकर अधिकाधिक उद्योगों को धरातल पर स्थापित करना है। Rajasthan News
