राजस्थान में कैंसर मरीजों को बड़ी राहत, अगस्त से जिले में ही मिलेगा विशेषज्ञ इलाज
Udaipur Times, Rajasthan Health News::20 जुलाई। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने कहा कि प्रदेश के कैंसर मरीजों को अगस्त माह से बड़ी राहत मिलने जा रही है। अब मरीजों को बार-बार जयपुर आने की आवश्यकता नहीं होगी। जिले के मेडिकल कॉलेजों में टेलीमेडिसिन के माध्यम से SMS मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञ चिकित्सकों से Medical Oncology Opinion उपलब्ध कराया जाएगा। Rajasthan Health News
सोमवार को शासन सचिवालय में RGHS की समीक्षा बैठक में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि नई कैंसर गाइडलाइन लागू कर दी गई है, जिससे उपचार प्रक्रिया अधिक सरल और मरीज-केंद्रित बनेगी। Rajasthan Health News
उन्होंने आरजीएचएस में अनियमितताओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित निगरानी प्रणाली विकसित करने के निर्देश दिए, ताकि दुरुपयोग करने वाली फार्मेसियों की पहचान कर आवश्यक कार्रवाई की जा सके। साथ ही महंगी दवाइयों की खरीद के लिए पारदर्शी नीति तैयार करने तथा RMSCL एवं अधिक छूट देने वाली ग्रीन फ्लेग फार्मेसियों के विकल्पों का ऑडिट आधारित मूल्यांकन करने के निर्देश दिए। Telemedicine Rajasthan
स्टेट हेल्थ एश्योरेंस एजेंसी की अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी निधि पटेल ने बताया कि अब ₹2,000 से अधिक की जांच के लिए पोर्टल पर प्राप्त आवेदन का 30 से 35 मिनट में निस्तारण किया जा रहा है। पहले प्रतिदिन 1700-1800 आवेदन आते थे, जो अब घटकर 300-400 रह गए हैं। समीक्षा में अनावश्यक एवं गलत श्रेणी में कराई जा रही जांचों की पहचान कर व्यवस्था में सुधार किया गया है। Telemedicine Rajasthan
उन्होंने बताया कि फार्मेसियों की नियमित ऑडिट, चिकित्सकों की प्रिस्क्रिप्शन की पहचान, तथा CT-MRI जैसी जांचों की सतत मॉनिटरिंग से RGHS में पारदर्शिता बढ़ी है और वित्तीय लीकेज पर प्रभावी नियंत्रण हुआ है। परिणामस्वरूप CT-MRI जांचों में 30 से 40 प्रतिशत तक कमी दर्ज की गई है। Telemedicine Rajasthan
