Udaipur Times, Rajasthan News: प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव-2026 के मद्देनजर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदान एवं मतगणना दिवस को लेकर संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों में सुखा दिवस घोषित किए गए हैं।
आबकारी विभाग के संयुक्त शासन सचिव वरूण मिश्रा की ओर से जारी आदेश के अनुसार प्रदेश में पहले चरण का मतदान 9 सितंबर 2026 को होगा। इसके लिए मतदान समाप्ति से 48 घंटे पूर्व यानी 7 सितंबर 2026 शाम 6 बजे से लेकर 9 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक सुखा दिवस रहेगा।
इसी प्रकार दूसरे चरण का मतदान 11 सितम्बर को होगा। इसके तहत 9 सितंबर 2026 शाम 6 बजे से लेकर 11 सितंबर 2026 शाम 6 बजे तक शराब की बिक्री पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा।
इसी क्रम में मतगणना दिवस 14 सितंबर को भी राज्य के संबंधित क्षेत्रों में पूर्ण सुखा दिवस रहेगा।