त्योहारी सीजन मे राजस्थान खाद्य सुरक्षा विभाग की राज्य भर मे कार्रवाई

 | 
Rajasthan Food Safety Campaign

 

Udaipur Times, Rajasthan News: “शुद्ध आहार-मिलावट पर वार” अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण विभाग द्वारा प्रदेशभर त्योहारी सीजन मे दूध, मावा, मिठाई, पनीर, घी एवं अन्य खाद्य पदार्थों की विशेष निगरानी की जा रही है।

आयुक्तखाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रणअविचल चतुर्वेदी के निर्देशन तथा अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह के पर्यवेक्षण में खाद्य सुरक्षा टीमों द्वारा विभिन्न जिलों में कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान संदिग्ध एवं खराब खाद्य सामग्री को नष्ट करने के साथ नमूनीकरण, जब्ती एवं सुधार नोटिस की कार्रवाई भी की जा रही है।

बस्सी में 125 किलो मिल्क केक नष्ट

जयपुर के बस्सी क्षेत्र में तुंगा रोड स्थित मैसर्स शर्मा मिष्ठान भंडार पर कार्रवाई के दौरान करीब 125 किलो संदिग्ध मिल्क केक मौके पर नष्ट कराया गया। यह मिल्क केक अलवर से ₹180 प्रति किलो की दर से लाया गया था और दुकान पर ₹360 प्रति किलो की दर से बेचा जा रहा था। मौके पर 60 पैकेट यानी 3 कार्टन में रखे उत्पाद को जब्त कर नष्ट कराया गया तथा नमूने जांच के लिए लिए गए।

इसके अतिरिक्त मैसर्स श्री अम्बे जोधपुर मिष्ठान भंडार से मिल्क केक तथा मैसर्स लाल जी जोधपुर मिष्ठान भंडार से मिल्क केकमावा बर्फी एवं गुलाब जामुन के नमूने लिए गए। टीम ने संबंधित दुकानदारों को स्वच्छता बनाए रखनेखाद्य सामग्री ढककर रखनेफूड कलर का सीमित उपयोग करने तथा गुणवत्तापूर्ण मावा इस्तेमाल करने के निर्देश दिए।

अजमेर में 500 किलो मिठाइयां नष्ट

अजमेर जिले में केंद्रीय दल ने मैसर्स जेएमडी फूड प्रोडक्ट्स का निरीक्षण किया। यहां पैक्ड मिठाइयों पर बैच नंबरनिर्माण तिथि एवं उपयोग तिथि अंकित नहीं पाई गई। कार्रवाई के दौरान करीब 500 किलो मिल्क केक एवं डोडा बर्फी को निगम के डंपिंग यार्ड में नष्ट कराया गया तथा नमूने जांच के लिए लिए गए।

इसके अलावा मैसर्स बद्रीनारायण प्रा. लि. से माखन बड़ा एवं सोहन हलवा तथा मैसर्स गुरुकृपा फूड्स से घी एवं मिल्क केक के नमूने लिए गए। कमियों के आधार पर संबंधित फर्मों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम की धारा 32 के तहत इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किए जाएंगे।

सीकर में बड़ी कार्रवाई

सीकर जिले में जिला प्रशासन एवं खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने श्री श्याम बीकाणा नमकीन निर्माण इकाई का निरीक्षण किया। मौके पर गंभीर गंदगी एवं अन्य अनियमितताएं पाए जाने पर कार्रवाई की गई।

कार्रवाई के दौरान 272 किलो सोन पापड़ी, 116 किलो चना दाल एवं 25 किलो भुजिया सीज की गई। वहीं 204 किलो बदबूदार नमकीन एवं 210 किलो खराब पामोलिन ऑयल नष्ट कराया गया। फैक्ट्री संचालक को स्वच्छता संबंधी कमियों एवं अन्य अनियमितताओं के लिए इम्प्रूवमेंट नोटिस जारी किया जाएगा।

पाली में 600 लीटर घी सीज

पाली जिले में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा श्री ज्योति सरस का करीब 600 लीटर घी सीज किया गया। संबंधित खाद्य सामग्री के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं।

जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी सख्त कार्रवाई

खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा लिए गए सभी नमूनों को प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं मानकों के अनुरूप स्थिति के आधार पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के तहत नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा विभाग ने सभी खाद्य कारोबारियों को स्वच्छता एवं खाद्य सुरक्षा मानकों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आमजन से भी अपील की गई है कि मिलावट अथवा संदिग्ध खाद्य सामग्री से संबंधित किसी भी सूचना को विभाग के कंट्रोल रूम या संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाएंताकि त्वरित कार्रवाई की जा सके।

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News