राजस्थान के खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को जल्द वेतन जारी करने के निर्देश
| Aug 10, 2026, 17:50 IST
Udaipur Times, Rajasthan News: चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने वेतन जारी करने के निर्देश जारी किए गए है।
नवचयनित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों के वेतन से संबंधित प्रकरण को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर ने गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि ज्वाइनिंग कर चुके अधिकारियों के वेतन भुगतान में भी किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि ज्वाइनिंग कर चुके अधिकारियों के वेतन भुगतान की आवश्यक प्रक्रिया प्राथमिकता से पूरी कर शीघ्र वेतन जारी किया जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। खींवसर ने कहा कि नवचयनित खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को शीघ्र ही पदस्थापित किया जाएगा।
