Rajasthan Government Updates: अजमेर के लिए बड़ी खबर; ड्रेनेज प्लान के लिए 150 करोड़ रूपए मंजूर

जल भराव से मुक्ति की दिशा में अहम कदम; शहर को मिलेगी बड़ी परेशानी से मुक्ति, नाले और एस्केप चैनल का होगा सुदृढ़ीकरण
 | 
अजमेर के लिए बड़ी खबर; ड्रेनेज प्लान के लिए 150 करोड़ रूपए मंजूर  जल भराव से मुक्ति की दिशा में अहम कदम Ajmer Drainage Problems Solved 150 Cr Approved 150 Cr Approved for Drainage in Ajmer Rajasthan Government News Updates in Hindi

 

UdaipurTimes, Aug 7, 2026 | Rajasthan Government Updates: अजमेर शहर की जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए राज्य सरकार ने 150 करोड़ रूपए की मंजूरी दी है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी के निर्देश पर नगर निगम ने अजमेर ड्रेनेज प्लान के लिए 400 करोड़ रूपए के प्रस्ताव बनाए थे। इसके पहले चरण के तहत वित्त विभाग ने 150 करोड़ रूपए की मंजूरी जारी की है।  देवनानी ने कहा कि यह अजमेर के ड्रेनेज सुधार की दिशा में अहम कदम है। शहर को जल्द ही जलभराव से मुक्ति मिल जाएगी। शीघ्र ही योजना के तहत काम शुरू होंगे। Rajasthan Government News

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि अजमेर शहर में जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। प्रमुख शासन सचिव, वित्त  की अध्यक्षता में हुई बैठक में अजमेर शहर के लिए प्रस्तावित मास्टर ड्रेनेज प्लान के प्रथम चरण के कार्यों के लिए कुल 150 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई। Rajasthan Government News in Hindi

मास्टर ड्रेनेज प्लान के प्रथम चरण के कार्य अजमेर शहर की टोपोग्राफी को ध्यान में रखते हुए आनासागर झील के ओवरफ्लो एवं वर्षा जल से उत्पन्न होने वाले जलभराव के स्थायी निराकरण पर केंद्रित हैं।  द्वितीय चरण में एस्कैप चैनल की जल वहन क्षमता बढ़ाने से संबंधित कार्य प्रस्तावित हैं। आनासागर एस्कैप चैनल से सीवरेज की मुख्य ट्रंक लाइन को अन्यत्र शिफ्ट करने के लिए सर्वे कार्य भी प्रक्रियाधीन है। Rajasthan Government Updates

मास्टर ड्रेनेज प्लान के तहत प्रस्तावित कार्यों से अजमेर शहर में वर्षा के दौरान होने वाले जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार होगा। विशेष रूप से आनासागर झील के ओवरफ्लो, वर्षा जल की निकासी तथा शहर के विभिन्न जलभराव वाले क्षेत्रों में नालों एवं एस्कैप चैनल की क्षमता बढ़ने से नागरिकों को राहत मिलेगी। Breaking News Rajasthan

इन प्रमुख कार्यों से सुधरेगी जल निकासी व्यवस्था

प्रथम चरण में जलभराव वाले क्षेत्रों में पर्याप्त स्ट्रॉम वाटर ड्रेनेज प्रणाली विकसित की जाएगी। इसके तहत विभिन्न कार्य होंगे। विभिन्न वार्डों में नाला निर्माण कार्य होंगे। इसके अतिरिक्त जल संसाधन विभाग द्वारा आनासागर के गेट की रिपेयर एवं ऑटोमेशन कार्य, विभिन्न नाड़ियों एवं तालाबों के रिपेयर कार्य होंगे।  नगर निगम के जलभराव वाले क्षेत्रों के लिए मोबाइल डी-वॉटरिंग पंप सेट उपलब्ध कराए जाएंगे। विभिन्न पाइपलाइनों, भूमिगत केबलों एवं अन्य यूटिलिटीज को स्थानांतरित करने के कार्य भी होंगे। Breaking News Ajmer

Image Credits: https://commons.wikimedia.org/wiki/User:LBM1948