राजस्थान सरकार का बड़ा एक्शन: भ्रष्टाचार के आरोप में 3 कृषि अधिकारी निलंबित
Udaipur Times, Rajasthan News: 6 जुलाई 2026। राज्य सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कृषि विभाग द्वारा तीन कृषि अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया हैं। इन पर भ्रष्ट आचरण, अनैतिक कार्य, जनता के साथ अशिष्ट व्यवहार, राजकीय कार्यों में अकर्मण्यता तथा धोखाधड़ी संबंधी गंभीर आरोप हैं। Rajasthan News
विभाग द्वारा संदीप कुमार, कृषि पर्यवेक्षक, मुख्यालय भारेवाला कार्यालय, जिला विस्तार अधिकारी, सी.ए.डी. आई.जी.एन.पी., बीकमपुर, रजनीश कुमार, वरिष्ठ कृषि पर्यवेक्षक, मुख्यालय राववाला कार्यालय, जिला विस्तार अधिकारी, सी.ए.डी. आई.जी.एन.पी., बज्जू एवं विशाल कुमार सहायक कृषि अधिकारी, मु. बगीचा कार्यालय, सहायक निदेशक कृषि (विस्तार), रायसिंहनगर को निलंबित किया गया हैं। Rajasthan News
कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने बताया कि राजस्थान सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम-1958 के नियम-13(1) के तहत यह निलंबन आदेश जारी किया गया है। इनके विरुद्ध विभिन्न प्रकरणों में जांच कार्यवाही विचाराधीन है। Rajasthan News
निलंबन काल में इन अधिकारियों का मुख्यालय
संदीप कुमार का संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद, धौलपुर, रजनीश कुमार का संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद, बाडमेर और विशाल कुमार का संयुक्त निदेशक कृषि (विस्तार), जिला परिषद, बारां नियत किया गया है। Rajasthan News
निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा। सभी अधिकारियों को नये मुख्यालय पर उपस्थिति दर्ज करानी होगी तथा पूर्व अनुमति के बिना मुख्यालय नहीं छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं। Rajasthan News
यह कार्रवाई लोक सेवा में भ्रष्टाचार व अनुशासनहीनता के प्रति राजस्थान सरकार की सख्त नीति को दर्शाती है।
