राजस्थान में 18 हजार करोड़ की 28 सड़क परियोजनाएं, हाईवे नेटवर्क को मिलेगी नई रफ्तार

 | 
Highway infrastructure development project underway in Rajasthan, India

Udaipur Times, Rajasthan Highway Projects: 1 जून 2026 । राजस्थान में इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट नई रफ्तार पकड़ रहा है। सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय की ओर से जारी ‘पैमाना’ रिपोर्ट के आंकड़े के अनुसार राजस्थान में सड़क मार्गों के विकास के जरिये आधारभूत संरचनाओं का विकास रथ भी तेज गति से दौड़ रहा है। Rajasthan Highway Projects

प्रदेश में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के साथ NHAI के द्वारा लगभग 18 हजार करोड़ रुपये की 28 सड़क एवं राजमार्ग परियोजनाएं चल रही हैं। इनमें राजस्थान से गुजरने वाला लगभग 6 हजार 500 करोड़ रुपये के अधिक की लागत का दिल्ली-वडोदरा ग्रीनफील्ड अलाइनमेंट भी शामिल है। Rajasthan Highway Projects

वहीं, लगभग 195 करोड़ की लागत से NH-25 पर पचपदरा-बागुंडी खंड का चार लेन और 379 करोड़ की लागत से अजमेर-जोधपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर ब्यावर-गोमती चार लेन का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। इसी प्रकार NH-11 पर फतेहपुर, मंडावा और झुंझुनूं बाईपास 186 करोड़ की लागत से पूर्ण हो चुका है। NH-162 पर 606 करोड़ रुपए की लागत से नाथद्वारा से भटेवर तक का उन्नयन जैसे कई राजमार्गों पर विकास कार्य प्रगतिरत हैं। Rajasthan Highway Projects

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News