UCC पर आपकी राय जरूरी! राजस्थान सरकार ने जारी किया QR Code, घर बैठे ऑनलाइन दें सुझाव
Udaipur Times, Rajasthan UCC: 16 जुलाई 2026। राजस्थान सरकार ने प्रदेश में समान नागरिक संहिता (UCC) कानून को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। सरकार ने इस प्रस्तावित कानून पर आम जनता, विशेषज्ञों और प्रबुद्ध नागरिकों से उनके बहुमूल्य सुझाव और विचार आमंत्रित किए हैं। इसके लिए एक आधिकारिक ऑनलाइन पोर्टल और QR Code जारी किया गया है। Rajasthan UCC
ऐसे कर सकते हैं सुझाव साझा
आमजन अपने विचार और सुझाव बेहद आसान तरीके से सरकार तक पहुंचा सकते हैं। आमजन UCC की आधिकारिक वेबसाइट ucc.rajasthan.gov.in पर जाकर अपने सुझाव दर्ज कर सकते हैं। वहीं QR Code को स्कैन करके भी सीधे आधिकारिक वेबसाइट पर पहुंचा जा सकता है। इसके बाद आमजन वहां दिए गए दिशा-निर्देशों और प्रक्रिया के अनुसार अपने विचार और फीडबैक सबमिट कर सकेंगे। Rajasthan UCC
सरकार का उद्देश्य इस कानून को व्यापक और समावेशी बनाना है, जिसमें समाज के सभी वर्गों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। Rajasthan UCC
