राजेश मीणा होंगे उदयपुर रेंज के नए IG, अजयपाल लांबा जयपुर रेंज के IG बनाये गए

राजस्थान में 22 IAS और 58 IPS का तबादला 
 | 
IPS Rajesh Meena

उदयपुर 23 सितंबर 2024। राजस्थान प्रदेश सरकार ने देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए देर रात  22 IAS और 58 IPS अधिकारियो का तबादला कर दिया। जिसमे से 15 ज़िलों के एसपी और 2 IG बदले गए।  

स्थानांतरण के बाद IPS राजेश मीणा को IG सुरक्षा से स्थानांतरित कर उदयपुर रेंज की ज़िम्मेदारी दी गई है। वहीँ IPS अजयपाल लांबा को उदयपुर रेंज से स्थानांतरित कर सबसे महत्वपूर्ण जयपुर रेंज की ज़िम्मेदारी दी गई है।

आपको बता दे कि विधानसभा उपचुनाव वाले 7 ज़िलों में फ़िलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है वहीँ उदयपुर संभाग के  भीलवाड़ा ज़िले के वर्तमान एसपी राजन दुष्यंत को कोटपूतली बहरोड़ में तबादला कर दिया गया।  अब भीलवाड़ा में नए एसपी के पद की ज़िम्मेदारी धर्मेंद्र सिंह को दी गई है जो कि जोधपुर ग्रामीण के एसपी थे। 

देखे नए तबादलों की सूची    

IAS IPS

IAS IPS

 

Follow UdaipurTimes on Facebook , Instagram , and Google News